बैठी ये बहना तेरी राह निहारे ,
आजा रे भइया मेरी राखी पुकारे
राखी पुकारे ....
रेशम की डोर है ये
होगी कमजोर नहीं ,
भाई बहन के प्यार
जैसा कहीं और नहीं ।
भाई बहन......
जिओ अब हजार साल
भइया तू हमारे ,
राखी पुकारे......बैठी ये बहना......।
राखी की डोर नहीं
बहना का प्यार है ,
भाई की कलाई पे
प्यार का श्रृंगार है ।
भाई की कलाई.......
★ मंजू ★ ये मांगे बनो
भइया तुम हमारे ,
राखी पुकारे मेरी राखी पुकारे.....।
No comments:
Post a Comment