तेरा बड़ा दरबार माँ भंडार भरे जा,
प्यार दिये जा यूँ ही प्यार दिये जा।
तूने सिखाए मुझको जीने के सभी ढंग,
तूने सजाए मेरे जीवन में सभी रंग।
संसार के भँवर से माँ पार किये जा,
प्यार दिये जा.........।
मिलती खुशी है मइया चरणों में तेरे आके,
अपना मुझे बना लो अब तो गले लगाके।
बस तेरा आसरा है माँ उध्दार किये जा,
प्यार दिये जा.........।
दीनों पे माँ बरसती हर पल कृपा है तेरी,
राजा हो रंक सबपे होती नजर है तेरी।
★मंजू ★ शरण तुम्हारी उपकार किये जा,
प्यार दिये जा.............।
तेरा बड़ा दरबार...........।
No comments:
Post a Comment