मेरे नसीब थे जो आपका दीदार मिला ,
सबसे प्यारा मुझे आपका प्यार मिला ।
आपको देख नज़र शर्म से झुक
जाती है ,
दूर हों आप अगर याद बहुत
आती है ।
इससे पहले न कोई आपसा यार मिला ,
मेरे नसीब................।
तनहा - तनहा चलें हम
राह में आप मिले ,
बेमजा़ जिंदगी थी
अब मिटे हैं गिले ।
उम्र भर के लिए
ऐसा दिलदार मिला ,
मेरे नसीब...................।
No comments:
Post a Comment