तन दिया धन दिया
मन ये सुंदर दिया ,
शुक्रिया - शुक्रिया माँ तेरा शुक्रिया ।
आए थे हम अकेले
था कुछ भी नहीं ,
हाथ खाली थे पर अब
कमी कुछ नहीं ।
जो भी मांगा कहीं उससे ज्यादा दिया ,
शुक्रिया - शुक्रिया...............।
साथ मुझको ना मिलता
अगर माँ तेरा ,
ना जमीं थी मेरी
आसमां ना मेरा ।
मेरी कश्ती को तूने किनारा दिया। ,
शुक्रिया - शुक्रिया................।
No comments:
Post a Comment