मेरी मइया ने हाल मेरा जाना
जमाना जाने न जाने ।
मेरी मइया ने मुझे पहचाना
जमाना माने न माने ,
जब भी मुश्किल पड़ी मेरी माँ
दौड़ी - दौड़ी आती है ,
कोई साथ नहीं देता जब
आके गले लगाती है ।
मुझे मइया ने अपना माना
जमाना माने न माने ,
मेरी मइया ...............।
छोड़ के सारे बंधन तेरे पास माँ ,
आ रही हूँ मैं दो पल तेरे पास माँ ।
हाथ सिर पे सदा मेरे रखना ,
जमाना जमाना जाने ना जाने ।
मेरी मइया....................।
No comments:
Post a Comment