आज माँ चरणों में सिर अपना झुकाने
आ गये ,
एक बस तुझसे अरज अपनी सुनाने
आ गये ।
आज माँ...............।
लाल है तेरी चुनर चूड़ा भी तेरा लाल है ,
लाल मेंहदी लाल मेहावर
काले - काले बाल हैं ।
तेरी सूरत पे आज खुद को लुटाने
आ गये ,
आज माँ.................।
खूबसूरत है सजा मइया तेरा दरबार है ,
तेरे द्वारे भक्तों की लम्बी लगी माँ कतार है ।
तेरे दर्शन के लिए माँ हम मनाने आ गये ,
आज माँ..................।
No comments:
Post a Comment