आज किस मोड़ पे लाई है जिंदगी ये मुझे ,
हर लहर से बचा के लाई कश्ती है मुझे ।
आज किस................
याद आ जाती हैं कल की परछाइयां ,
दर्द दे जाती हैं सबकी रुसवाइयां ।
सारी तनहाइयां याद आती हैं मुझे ,
आज किस................
काँटो पे चलते - चलते सफर फूलों का मिला ,
ज़िंदगी से ग़मों का अब मिटा सिलसिला ।
मुद्दतों बाद मिली है अब ये जन्नत मुझे ,
आज किस..................
यही है आरजू दिल की कहीं आंसू न बहें ,
यूं ही दामन में सबके फूल खुशियों के खिलें ।
मुस्कुराएं सभी दें दुआएं मुझे ,
आज किस..................
No comments:
Post a Comment