खाली झोली जो भर दो इक बार ,
मैं आऊँ फिर से तेरे द्वार माँ ।
पूरी कर दो मुरादें इक बार ,
जलाऊँ दीप तेरे द्वार माँ ।
तेरे हाथों में है अब हर सुख मेरा ,
अब मिटा भी दो माँ हर दु:ख मेरा ।
करो मुझपे जरा उपकार ,
मनाऊँ तुझे बार - बार माँ ।
खाली झोली...........।
मिले तेरा सहारा बदले जीवन मेरा ,
जिऊँ जब तक रहे हाथ सिर पे तेरा ।
तेरे चरणों में मेरा संसार ,
न जाऊँ तुझे छोड़ के माँ ।
खाली झोली...............।
No comments:
Post a Comment