Saturday, 25 March 2017

मइया तेरा मंदिर ( भजन )

मइया तेरा मंदिर बनाऊंगी जरूर ,

भक्तों को दर्शन कराऊंगी जरूर ।  मइया.....

जब तक रहेंगी सांसे मेरी,

दिल में रहेगी भक्ति तेरी ।

माँ तेरे गुणगान गाऊंगी जरूर ।  मइया....

जब तक जलेगी ज्योति तेरी ,

दिल में रहेगी मूरत तेरी ।

जाओगी तुम तो बुलाऊंगी जरूर ।  मइया.....

तुमसे ही है माँ जीवन मेरा ,

तेरे बिना क्या होगा मेरा ।

रूठोगी तुम तो मनाऊंगी जरूर ।  मइया......

No comments: