Sunday, 26 March 2017

सपने हजार लेके (भजन)

सपने  हजार  लेके  आई  द्वारे  मइया तेरे

आई द्वारे  मइया  ,

फूलों का हार लेके आई द्वारे  मइया ।

दरश दिखाओ   मइया  कबसे खड़ी हूँ ,

चरणों में तेरे    मइया  कबसे पड़ी हूँ ।

छोड़ा संसार सारा आई द्वारे   मइया ,

फूलों का...............।

हरवा  पहनाऊँ  तुझे  बिंदिया  लगाऊँ ,

नथिया  पहनाऊँ   मइया  तुझको  सजाऊँ ।

सोलह  श्रृंगार  लेके  आई  द्वारे   मइया तेरे

आई  द्वारे   मइया ,

फूलों  का...............।

No comments: