Wednesday, 22 March 2017

नैना तुम्हारे माँ (भजन )

नैना तुम्हारे माँ बड़े रतनारे ,

काजल की डिबिया फीकी हो जाये ।

चम - चम चमके माँ तेरे माथे की बिंदिया ,

खन - खन खनके हाथों की चूड़ियां ।

मिल के सितारे चुनरी सजाए ,

माथे मुकुट माँ शोभा बढ़ाए । नैना.......

ऊँचे - ऊँचे पर्वत पे आई चढ़ के दर पे,

आशा है बरसेगी माँ तेरी कृपा मुझपे ।

मैया ही मैया दिल ये पुकारे,

चाहे तो आये चाहे ना आये । नैना.......

अब तो मैं तेरी हुई मैया ,

पार करो मेरी नैया ।

मैं तो हूँ मैया तेरे सहारे ,

चाहे उबारे या ना उबारे । नैना........

No comments: