मैंने सौंप दिया तेरे हाथों में,
कबसे पतवार मेरी मैया ।
अब छोड़ दो या माँ पार करो,
मँझधार पड़ी मेरी नैया । मैंने......
अब ना गम है कि क्या होगा,
मेरे साथ जमाना ना होगा ।
विनती सुन लो अब तुम मेरी,
रहो साथ मेरे मेरी मैया । मैंने.......
ऊँचा है माँ दरबार तेरा,
कैसे पाऊँ दीदार तेरा ।
चरणों में ले लो तुम मुझको,
उपकार करो मुझपे मैया । मैंने.......
अब जीत मिले या हार मिले,
मुझे बस माँ तेरा प्यार मिले ।
संग छूटे ना मेरा तुमसे,
छूटे संसार भले मैया । मैंने........
No comments:
Post a Comment