Sunday, 20 December 2015

आज जगराता है

आज जगराता है आज जगराता है | 

भक्तों के दुःख हरने आई जगमाता है ,

आज जगराता है आज जगराता है |

अष्टभुजा वाली माँ अम्बे शेरावाली माँ जगदम्बे ,


तेरे दर पे आया सवाली भर दो उसकी झोली खाली |

तुमसे बड़ा नहीं कोई दाता है ,

आज जगराता है आज जगराता है |

जो कोई माता को ध्यावे चुनरी और नारियल चढ़ावे ,

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे मन की हर इच्छा वो पावे |

खाली हाथ नहीं कोई जाता है ,

आज जगराता है आज जगराता है |

विधिपूर्वक पूजन करवावे नौ दिन का जो पाठ करावे ,

भक्त जो माँ की महिमा गावे हवन करे और कन्या खिलावे |

माँ की कृपा सदा वो पाता है ,


आज जगराता है आज जगराता है |

No comments: