Wednesday, 8 July 2015

माँ शारदे

माँ शारदे माँ शारदे, सुर अमृत बरसा दे,

मेरे कंठ में करो निवास हे माँ,

ये कंठ सुमधुर बना दे,

माँ शारदे माँ शारदे सुर अमृत बरसा दे |

हम भक्त तेरे नादान हे माँ,


अपराध क्षमा तुम कर देना,

हम में है भरा अज्ञान हे माँ,

तुम ज्ञान का दीप जला देना,

माँ शारदे माँ शारदे सुर अमृत बरसा दे |

तेरे मंदिर में आई हूँ माँ,

ज्ञान की ज्योति दिखा मुझको,

स्वीकार करो पूजा मेरी,

अब ले लो चरणों में मुझको,

माँ शारदे माँ शारदे सुर अमृत बरसा दे |

आई हूँ शरण में मैं तेरे, आशीष मुझे अपना दे दो,

खुशियाँ भर दो दामन मेरे, संगीत भरा जीवन दे दो,


माँ शारदे माँ शरदे, सुर अमृत बरसा दे |

No comments: