Tuesday, 7 July 2015

पाटन देवी विंध्यवासिनी सिंहवाहिनी जय हो

पाटन देवी विंध्यवासिनी सिंहवाहिनी जय हो ,

वैष्णो देवी ज्वाला देवी माँ भवानी जय हो |

मेरी सुन लो पुकार मातारानी तेरी जय हो |

क्यूं अब देर लगी है मईया क्या हैं तेरे इरादे ,


मेरे भाग्य जगा दे मईया पूरी करो मुरादे |

मेरा करो बेड़ा पार शेरावाली तेरी जय हो ,

मेरी सुन लो पुकार .....................|

तू जो साथ न देगी मईया होगा कौन सहारा ,

कैसे मिलेगी मंजिल माँ अब कैसे मिले किनारा |

मेरा करो उद्धार लेहड़ावाली तेरी जय हो ,

मेरी सुन लो पुकार ........................|

कबसे तुझे मनाऊँ मईया कबसे करूँ मैं विनती ,

सौंप दिया हाथों में तेरे पार करो अब कश्ती |

मेरी तू ही पतवार अम्बेरानी तेरी जय हो ,

मेरी सुन लो पुकार ............................|

No comments: