Wednesday, 3 June 2015

देश को लूट लिया मिल के सत्ता वालों ने

देश को लूट लिया मिल के सत्ता वालों ने ,

काले धन वालों ने कभी घोटालों ने |

कोई कहता है कि यह देश हम बचायेंगे ,

कोई कहता है कि भारत नया बनायेंगे |

वादा करते हैं रोजगार हम दिलायेंगे ,


हर एक घर से गरीबी को हम मिटायेंगे |

देश को लूट लिया देश के रखवालों ने ,

काले धन वालों ने कभी घोटालों ने |

भ्रष्ट नेताओं ने शासन में सेंध मारी है ,

फँसी चंगुल में इनके जनता बेचारी है |

वोट पाने को ये जनता के पास जाते हैं ,

सत्ता पाते ही ये कुर्सी से चिपक जाते हैं |

देश को लूट लिया मिल के कुर्सी वालों ने ,


काले धन वालों ने कभी घोटालों ने |

No comments: