Saturday, 23 May 2015

मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में

लगी भक्तों की लम्बी कतार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में,

लगी भक्तों की लम्बी कतार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

मइ‌‍या के माथे पे मुकुट जो चमके,

मइ‌‍या के माथे पे बिंदिया चमके,

हो जाये उजियार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

मइ‌‍या के कानों में कुंडल चमके,

मइ‌‍या की लाली चुनर जो चमके,

भक्त करें जयकार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

मइ‌‍या के हाथों की चूड़ी जो खनके,

मइ‌‍या के पैरों में पायल छनके,

रुक जाये संसार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

लगी भक्तों की लम्बी कतार, मइ‌‍या जी तेरे मंदिर में |

No comments: