Saturday, 23 May 2015

शेरावाली मइया के जयकार कर लें

शेरावाली मइया की जयकार कर लें,

चलो मातारानी रानी के दीदार कर लें |

हाथी और घोड़े की सवारी नहीं करना,

नंगे पाँव मइया के दरश को चलना |


वैष्णों देवी मइया की जयकार कर लें,

चलो माता रानी के दीदार लें |

झोलियाँ गरीबों की लौटाती नहीं खाली,

बड़ी ही दयालु है वो देवी पाटन वाली |

विंध्याचल मइया की जयकार कर लें,

चलो माता रानी के दीदार कर लें |

मैहर देवी, लेहड़ा देवी, मंशा देवी,

मइया की जयकार लें,


चलो माता रानी के दीदार कर लें | 

No comments: