Friday, 20 March 2015

तेरी मुस्कान को

तेरी मुस्कान को लग जाए न किसी की नजर,

हजारों फूल खिलें राह में तू जाए जिधर,

तेरी मुस्कान को लग जाए न किसी की नजर |

तेरी आँखों में आंसुओं की न हो बूँद कभी,

तेरे होठों की हँसी यूँ ही ताउम्र रहे |


तुझे मिले न गमों की काली रात कभी,

तेरे जीवन में सदा खुशियों की बरसात रहे |

हजारों दीप जलें राह में तू जाए जिधर,

तेरी मुस्कान को लग जाए न किसी की नजर |

तेरे माथे पे कभी कोई कड़ी धूप न हो,

मेरी दुआ तुझे हर पल नई इक छाँव मिले |

बहार छाए तेरे क़दमों में सदा यूँ ही,
तू मुस्कुराए बुझे दिल को भी करार मिले |
खुशबुओं से हो भरा अब ये तेरा प्यारा सफर,
तेरी मुस्कान को लग जाए न किसी की नजर |

No comments: