सारे जग से प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा है,
उठो धरा के वीर सपूतों, सरहद ने पुकारा है |
सारे जग से प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा है |
तोड़ के मजहब की बंदिशें, भूल
के आपस की रंजिशें,
दुश्मन को मार भगाना है, सरहद ने पुकारा है |
सारे जग से प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा है,
याद करो उन बलिदानों को, सूनी मांगों खाली आँगन को,
अब तुमको मान बचाना है, सरहद ने पुकारा है |
सारे जग से प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा है,
छोड़ो माँ के आँचल को, याद करो भारत माँ को,
राखी की लाज बचाना है, सरहद ने पुकारा है |
सारे जग से प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा है |
.jpg)
No comments:
Post a Comment