Monday, 26 January 2015

ध्वजा गीत



तीन रंग है खुशहाली के,
जिनसे बना तिरंगा,
अपने देश का निशान तिरंगा,
अपने देश की है शान तिरंगा |

सबसे ऊपर केसरिया रंग,
है प्रतीक बलिदान का |
भारत के अभिमान का,
वीरों के सम्मान का |
है सफ़ेद रंग बीच में जिससे,
बहे शांति की गंगा |
अपने देश का निशान तिरंगा,
अपने देश की है शान तिरंगा |
धरती ओढ़े हरी चुनरिया हरियाली फैलाये,
जिससे धनी बना है भारत आगे बढ़ता जाए |
इसमें ना हो कोई भूखा,
ना हो कोई नंगा |
अपने देश का निशान तिरंगा,
अपने देश की है शान तिरंगा |


No comments: