Friday, 17 February 2017

विदाई गीत

मुस्कुराते-मुस्कुराते चले जाना,
कल तक था जो घर तेरा
वो अब हुआ बेगाना।  मुस्कुराते...
खुशियां मिले हर पल तुम्हें,
छू ना सके कोई ग़म तुम्हें।
हो जिंदगी में तेरे ,
हर पल नया तराना।मुस्कूराते...
तुमको मिलें नयी मंजिलें,
राहों में ना हों मुश्किले।
छू लेना आसमां को,
ना यूं ही लौट आना।मुस्कुराते.......।* *

No comments: